बैरसिया: हनुमानगंज में शीबा पेट्रोल पंप के पास चाकूबाजी, एक्टिवा सवार बदमाशों ने युवक फाजिल पर किया हमला
Berasia, Bhopal | Apr 19, 2026 भोपाल के हनुमानगंज इलाके में शीबा पेट्रोल पंप, काजी कैंप पर चाकूबाजी की घटना। एक्टिवा सवार बदमाशों ने युवक फाजिल पर किया हमला। पेट्रोल भराने के दौरान गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, वारदात के बाद बदमाश फरार। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चाकूबाजी की घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है।