हसपुरा: हसपुरा - पचरूखिया में उचित विगहा धर्मकांटा के समीप बाइक की जोरदार टक्कर से वृद्ध की हुई मौत
हसपुरा थानाक्षेत्र के हसपुरा - पचरूखिया रोड स्थित उचित विगहा धर्मकांटा के समीप मुख्य सड़क पर गुरूवार की सुबह बाइक चालक ने टहल रहे बृढ को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सड़क किनारे खड में जा गिरे जहां उनकी मौत हो गई।मृतक कि पहचान उचित विगहा निवासी 71 वर्षीय बिन्देश्वर सिंह के रुप में हुई। ग्रामीणों उन्हें अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।