गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: भीषण गर्मी में एएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव
गया में पड़ रही भीषण गर्मी ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी पूरी तरह भर चुकी है और मरीजों को अब स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।