महोबा: रामनगर में मासूम ने दूध पाउडर के धोखे में खाई चूहे मारने की दवा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 5 वर्षीय मासूम आशीष ने गलती से चूहे मारने वाला पाउडर खा लिया। बच्चे ने उसे दूध का पाउडर समझकर सेवन कर लिया था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं। घबराए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।