बहराइच: कटकुईया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकुईया इलाके में सन्दिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटता हुआ विवाहिता का शव मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।