बहराइच: चिलवरिया चीनी मिल इलाके के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन लोग हुए घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया चौकी क्षेत्र के चिलवरिया चीनी मिल के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजवाया गया। इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।