डॉ. डी. डी. बेदिया के कुलगुरु बनने पर शिक्षक संघ ने आयोजित किया सम्मान समारोह
उज्जैन, 15 अक्टूबर। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में डॉ. डी. डी. बेदिया के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरु नियुक्त होने पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरु डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने की।
समारोह में डॉ. दीपक गुप्ता ने अपने संबोधन में डॉ. बेदिया के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से विवेचना की। इस अवसर पर पं. जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र मेहता, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा, सहायक कुलसचिव श्री गौरी शंकर बरार तथा शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. कनिया मेड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. बेदिया के साथ जुड़े अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रभारी कुलगुरु डॉ. शर्मा ने विश्वविद्यालय में डॉ. बेदिया की 19 वर्षों की दीर्घ सेवा यात्रा का सजीव चित्रण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने सम्मान के प्रति उत्तर में डॉ. डी. डी. बेदिया ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी के सहयोग से आगे कार्य करने का संकल्प जताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राज बोरिया ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन महाराजा जीवाजीराव पुस्तकालय के पुस्तकाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने किया। इस समारोह में वित्त नियंत्रक श्री जे एस तोमर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एम द्विवेदी, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. दशोरा, डॉ. टेलर, डॉ. स्वाति दुबे, डॉ. वी. जे. परमार, डॉ. सलिल सिंह, डॉ. वीरेंद्र चावरे, डॉ. निश्चल यादव एवं श्री संजू सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
School Education Department, Government of the Punjab
8 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026