नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में डीलर एसोसिएशन की बैठक, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय की ई किसान भवन पर डीलर एसोसिएशन की बैठक प्रखंडाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें बिहार राज्य फेयर प्राइस संगठन के आह्वान पर 8 सूत्री मांगों के समर्थन में सभी डीलर शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष ने कहा कि राज सरकार डीलर के प्रति विरोधी रवैया अपनाये हुआ है।