नावकोठी: समसा के पूर्व मुखिया शहीद हेमा मौर्य की पांचवी शहादत दिवस मनाई गई, 200 गरीबों को कंबल वितरित किए गए
नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत भवन पर शुक्रवार को पूर्व मुखिया श्रीमती हेमा मौर्य के पांचवें शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया अभिषेक कुमार पिंटू ने किया। इस अवसर पर लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प देकर श्रद्धांजलि दी तथा उनके स्मृति में समसा में एक तोरण द्वार बनाने का आधारशिला रखी गई। इस दौरान 200 गरीबों के बीच कंबल का वितरण हुआ।