नावकोठी: प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अभिभावकों की सभा आयोजित, विद्यालय शिक्षा समिति का किया गया गठन
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के स्कूल में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संबंधित वार्ड के वार्ड सदस्यों के द्वारा किया गया। इसमें चक्का, डुमरिया,विष्णुपुर, गौरीपुर, करैंटांर,पूर्वी डफरपुर एवं बगरस बिशनपुर में सर्वसम्मित से शिक्षा समिति का गठन कर सचिव का चयन किया गया।