नावकोठी: रजाकपुर में संत निरंकारी मिशन का सत्संग समारोह हुआ आयोजित
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में संत निरंकार मिशन का शुक्रवार को सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय प्रचारक राम ललक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि निरंकारी मिशन कोई धर्म संप्रदाय एवं पथ नहीं होकर एक विचारधारा है। इसमें सभी जाति धर्म संप्रदाय के व्यक्तियों का समावेश है। यह मानव को मानव से जोड़कर इंसानियत सिखाती है।