संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालेपार में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में पुष्टि होने के बाद, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम की तहरीर पर बेलहर कलां पुलिस ने महिला कोटेदार रीना देवी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्ति निरीक्षक अभिषेक कु