खेरागढ़: अकोला के पहलवान गौरव चाहर ने कार खींचते हुए वृंदावन की ओर रवाना होकर अनोखी यात्रा की चर्चा में
आगरा के अकोला चाहरवाटी निवासी पहलवान गौरव चाहर इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वह केलिकुंज वृंदावन आश्रम के लिए अपनी चार पहिया कार को खुद खींचते हुए रवाना हुए हैं। अभी वह रास्ते में हैं और जगह-जगह लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। शनिवार शाम 4 बजे उन्होंने बताया कि वे प्रेमानंद बाबा के आशीर्वाद से यह यात्रा कर रहे हैं और उनके दर्शन के लिए इस अनोखे