चित्तौड़गढ़: भगवानपुरा के युवक के साथ 21.83 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी, प्रॉफिट डिलीट कर आईडी बंद करने पर हुआ ठगी का एहसास
निंबाहेड़ा सदर थाना अंतर्गत भगवानपुरा के एक युवक के साथ 21 लाख 83 हजार रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी कर ली गई. ठगों ने उसे शेयर मार्केट में छोटे निवेश से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर उक्त फ्रॉड किया. जब उसने पैसा निकालने की कोशिश की तो उसका प्रॉफिट डिलीट कर आईडी बंद कर दी गई तब जाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ.