#बेल्थरारोड प्राथमिक #विद्यालय सीयर नंबर-1 में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे नायब तहसीलदार भोला शंकर राय की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें विधिक सलाहकार नमोनारायण यादव, सभासद मोहम्मद सद्दाम, समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता ‘प्यारे’, तौहीद लारी, दिलीप कुशवाहा, आशुतोष पांडेय, नदीम, सुरजीत और प्रमोद बागी सहित अन्य लोग शामिल हुए।
शिविर में मनोज ‘प्यारे’ ने कहा कि छह यूनिट की अनिवार्यता के कारण चार-पांच सदस्यों वाले पात्र परिवार आयुष्मान भारत योजना से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने नियमों में शिथिलता लाकर छोटे परिवारों को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ देने की मांग की।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#AyushmanBharat #HealthForAll #LegalAwareness #PublicWelfare #BeltharaRoad