पुपरी: पुपरी के कुसैल गांव के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
पुपरी के कुसैल गांव के निकट रविवार को एक बजे दिन में दो बाइक के टक्कर में तीन व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान बाजितपुर निवासी सूरज मुखिया, रुन्नीसैदपुर निवासी मनीष कुमार एवं नयावास निवासी चंद्रकिशोर के रूप में की गई है। सभी जख्मी को डायल 112 की पुलिस इलाज के लिए पुपरी पीएचसी लाई। जहाँ चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।