राजगढ़: PNB राजगढ़ में 20 हजार की जेबतराशी का खुलासा, एक आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
Rajgarh, Churu | Oct 19, 2026 चूरू जिले के राजगढ़ कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक में भीड़ का फायदा उठाकर कुर्ते की जेब से 20 हजार रुपये चोरी के मामले में राजगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिसके बाद न्यायालय में पेश कर शिनाख्त परेड हेतु न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है। अनुसंधान अधिकारी सत्यप्रकाश ने कार्यवाही के कोर्ट में पेश किया।