पटना ग्रामीण: मालसलामी में ऑनर किलिंग: फुफेरे भाइयों ने रची साजिश, खून से सनी ई-रिक्शा गंगा में धोई
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहाँ 5 दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक राजा कुमार की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 25 मई को 1आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है, जो रिश्ते में मृतक के फुफेरे भाई लगते हैं—इनमें से एक सरवन कुमार (21) और दूसरा 14 वर्ष का नाबालिग है