पूर्णागिरि: जहर खुरानी गिरोह ने नेपाली यात्री को बनाया निशाना, चालक परिचालक ने टनकपुर के उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती
रविवार को एक बुजुर्ग नेपाली यात्री लुधियाना टनकपुर मार्ग में जहर खुरानी का शिकार हो गया, जिसे बेहोशी की हालत में रोडवेज बस के चालक परिचालक नें रविवार की सुबह साढ़े चार बजे अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार किया गया। रविवार की शाम लगभग 4 बजे उसके परिजन अर्द्ध बेहोशी की दशा में अपने साथ घर लें गये। इसकी जानकारी सीएमएस डॉ घनश्याम तिवारी से प्राप्त हुई।