बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गयी.