भीलवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित, लंबित राजस्व प्रकरणों के यथाशीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि राजस्व अधिकारी गंभीरता के साथ राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करें। यह बात उन्होंने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान कही।