भीलवाड़ा: विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर जांगिड़ सुथार समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजानिक अवकाश की मांग को लेकर जांगिड सुधार समाज ने सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर घोषित ऐच्छिक को को सार्वजनिक अवकाश में बदलने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।