भीलवाड़ा: गोविंदपुरा में यूआईटी ने पीला पंजा चलाकर 8 बीघा बेशकीमती जमीन से हटाया अतिक्रमण, नोटिस के बावजूद नहीं हट रहे थे अतिक्रमी
भीलवाड़ा नगर विकास न्यास द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार शाम करीब 4 बजे कोठारी नदी के किनारे ग्राम गोविंदपुरा में बड़ी कार्रवाई की गई। तहसीलदार दिनेश साहू के नेतृत्व में यूआईटी की टीम ने करीब 8 बीघा बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।