शाहपुर: काफी दिनों के इंतजार के बाद शाहपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, सूख रही फसलों को मिली संजीवनी,
Shahpur, Betul | Aug 9, 2026 लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे शाहपुर क्षेत्र के किसानों को आखिरकार रविवार को राहत मिली। क्षेत्र में काफी दिनों बाद जोरदार बारिश का नजारा देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के बाद हुई तेज बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं बारिश की कमी से चिंतित किसानों के चेहरों पर भी राहत नजर आई।