जसवंतनगर: बिजली विभाग की कार्रवाई, 150 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए
बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में नौ बिजलीघरों की टीमों ने दो दर्जन से अधिक नगर सहित कई गांवों में कार्रवाई की। इस दौरान 150 से अधिक बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। टीमों ने बकायेदारों से साढ़े छह लाख रुपये से अधिक की वसूली की। कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में खलबली मची रहीं।