उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि दिनांक 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे राज्य में मलेरिया रोधी माह-2026 के तहत मलेरिया के विरुद्ध विशेष महाभियान संचालित किया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिला मलेरिया प्रभावित जिलों में शामिल है तथा जिले के कई प्रखंडों में मलेरिया का प्रभाव गंभीर रूप से देखा जाता रहा है।