मुरैना नगर: बारिश से शहर डूबा, एमएस रोड पर महापौर-कमिश्नर में तीखी बहस; नालों की सफाई पर भिड़े दोनों, वीडियो वायरल
मुरैना में आज सुबह करीब एक घंटे की तेज बारिश से एमएस रोड समेत कई सड़कों पर जलभराव हो गया।निरीक्षण के दौरान महापौर शारदा सोलंकी और नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे के बीच नाले-नालियों की सफाई और कामकाज को लेकर तीखी बहस हो गई। दोनों की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम के कामकाज और दोनों के बीच तालमेल पर सवाल उठ रहे है।