पलासी: फरसाडांगी गांव में बाइक की चपेट में आने से बालक घायल, बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया रेफर
Palasi, Araria | Oct 19, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के फरसाडांगी गांव में बाइक की चपेट में आ जाने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बालक को इलाज के लिए परिजनों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.