पुपरी: पुपरी शहर के मधुवनी पथ पर आग लगने से पिता और पुत्री की मौत
पुपरी शहर स्थित मधुवनी पथ पर शुक्रवार की रात 9 बजे अचानक आग लगने से 50 वर्षीय विनोद कुमार एवं 10 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी की मौत हो गया। विनोद कुमार पैरालासिस से ग्रस्त था। खाना बनाने के क्रम में आग लग गया। आग लगने के बाद पुत्री छोटी कुमारी पिता को बचाने लगी। इसीक्रम में दोनों की मौत आग के चपेट में आ जाने से हो गया।