चूरू: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में टीनशेड का काम करते हुए फैक्ट्री मालिक नीचे गिरा, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 22, 2025 चूरू के इंडस्ट्रीज एरिया की एक हेंडीक्राफ्ट फेक्ट्री में शनिवार को टीनशेड का कार्य करते हादसा हो गया। हादसे में फेक्ट्री मालिक टीनशेड से नीचे गिरकर घायल हो गया, जिसे राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। यहां चिकित्सको व नर्सिंग स्टाफ ने उसका उपचार शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।