गुना नगर: एबी रोड पर कोरियर कंपनी के ऑफिस में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, थाने में शिकायत
गुना कैंट थाना के एबी रोड पर होटल भावना के सामने 28 अप्रैल सुबह ई कार्ट लॉजिस्टिक्स के ऑफिस में चोरी हो गई। फरियादी संजू लोढ़ा निवासी बूढ़े बालाजी ने लिखित आवेदन में पुलिस को बताया, एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है जो ऑफिस के बाहर बाइक ले जाने में नाकाम होने पर मोबाइल उठाकर ले गया जिसमें ₹4000 थे। कॉल करने पर पैसे की मांग कर लोकेशन गलत बता रहा है।