तिल्दा: भींभौरी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला, नेवरा पुलिस को दी गई सूचना
Tilda, Raipur | Apr 27, 2026 आज सोमवार को ग्राम भींभौरी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है युवक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है वह फुल पैंट व शर्ट पहना हुआ है उसके बगल में एक प्लास्टिक पानी बोतल भी रखा हुआ है लोगों ने नेवरा पुलिस को सूचना दी नेवरा पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है, नेवरा पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल करेगी