टीकमगढ़: टीकमगढ़ के सेल सागर तालाब पर मिला युवक का शव: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ के सेल सागर तालाब में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक का शव मिला स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करने के बाद टीकमगढ़ जिला अस्पताल में आज दिन शनिवार शाम 5 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।