रायसेन: आठ दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, रायसेन में बुवाई ने पकड़ी रफ्तार
Raisen, Raisen | Jul 4, 2026 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला मुख्यालय रायसेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे किसानों के चेहरों पर राहत दिखाई दे रही है। करीब आठ दिन की देरी के बाद शुक्रवार से रुक रुक कर शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह 8 बजे तक जारी रही, जिसके चलते खेती-किसानी के कार्य को गति मिली है और अब तक लगभग 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का कार्य तेज हो गया