हरसूद: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नया हरसूद में निकाली जागरूकता रैली
Harsud, Khandwa | Jul 11, 2026 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नया हरसूद में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में परिवार नियोजन एवं स्वस्थ मातृत्व से संबंधित संदेशों का प्रचार प्रसार किया गया।