साहिबगंज: सदर अस्पताल परिसर में बनने वाले कैदी वार्ड का भवन निर्माण विभाग के जेई ने किया स्थल निरीक्षण
सदर अस्पताल परिसर में डीएमएफटी फंड से बनने वाले कैदी वार्ड के भवन को लेकर भवन निर्माण विभाग के जेई ने स्थल निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि ₹15 लाख की स्वीकृति नए भवन निर्माण के लिए दी गई है जिसको लेकर जेई ने बताया कि जल्द ही डीपीआर तैयार करके सिविल सर्जन को उपलब्ध कराया जाएगा इसके बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और कैदियों को अपना भवन मिल जाएगा।