गोगरी: पैकांत में खेत में पानी देते समय करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Gogri, Khagaria | Jul 22, 2025 पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकांत गांव में मंगलवार की दोपहर खेत पटवन के दौरान एक 18 वर्ष युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दरअसल युवक की खेत पटवन कर रहा था। इसी दौरान बिजली के कटे हुए तार से बिजली का झटका लग गया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो ग। मृतक प्रमोद शर्मा का पुत्र नवनीत है।