अशोक नगर शहर में बुधवार को रात के समय पुलिस ने शहर के नए बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। मुख्य रूप से चेकिंग का उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करना था इस दौरान विभिन्न स्थानों पर यह चेकिंग पॉइंट लगाए गए थे जहां पर पुलिस द्वारा सभी लोगों को रोक कर चेकिंग की गई।