ललितपुर: गिन्नोट बाग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला उतरा, मंच से किया अभिवादन
13 मार्च को जनपद में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा निर्गत था। जहां वह अपने निर्गत कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे शहर के गिन्नोट बाग में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां उन्होंने मंच से लोगों का अभिवादन किया। साथ ही पूर्व सुनिश्चित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।