भीलवाड़ा: भीमगंज थाना अब होगा स्मार्ट और सुविधासंपन्न, नए भवन का भूमि पूजन हुआ, 12 माह में तैयार होगी तीन मंजिला इमारत
शहर के हृदय स्थल पर स्थित भीमगंज थाना अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्वरूप में नजर आएगा। शनिवार को प्रशिक्षु आरपीएस भवानी सिंह शेखावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नए भवन की नींव रखी।नए भवन का निर्माण राजस्थान पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। करीब 3 करोड़ 35 लाख 76 हजार 481 रुपये की लागत से इसका निर्माण करवाया जा