राजगढ़: विदेश से 3 माह बाद गांव पहुंचा राकेश का शव, मां की चीख-पुकार से गुंजा बेगू का बास, मौत के कारणों का खुलासा न होने पर रोष
Rajgarh, Churu | Jul 17, 2026 आबू धाबी (UAE) में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बेगू का बास निवासी युवक राकेश पुत्र दिलीप चंद का पार्थिव शरीर आखिरकार करीब तीन माह बाद शुक्रवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही ए बुलेंस गांव में पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। घर के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्थिव शरीर देखते ही मां चीख उठी।