चूरू: रतननगर पुलिस ने ट्रक से 44 किलो डोडा पोस्त किया जब्त, पंजाब और जम्मू-कश्मीर निवासी दो तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 1, 2026 चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतननगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-52 पर एक ट्रक से 44 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने मामले में अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 6 लाख 64 हजार रुपए बताई गई है।