इकौना: दामाद की हत्या के पत्नी समेत तीन आरोपी लक्ष्मन नगर गिलौला मार्ग से हुए गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस
सोनवा थाने की पुलिस ने ससुराल में दामाद की हत्या करने के आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल बीते दिन अपने ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। फिलहाल आज पत्नी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।