नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडई नदी के पुल के नीचे बोरी में मिली लाश एक माह से अपह्रत सन्नी सिंह की निकली
शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडरी नदी के पुल के नीचे बोरी में मिली लाश एक माह से अपह्रत सन्नी सिंह की निकली है। शव की सूचना मिलने पर शिकारपुर थाना अध्यक्ष सदल बल घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। बता दे 16 जनवरी को नरकटियागंज से सन्नी सिंह का अपहरण हो गया था, मृतक के पिता मनोज सिंह ने शिकारपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी।