शिकारपुर थाना में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक बेतिया के नर्सिंग होम के पास से चोरी कर ली गई है। हालांकि बाइक चोरी करते हुए नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में पूर्वी चंपारण के बेलाही थाना क्षेत्र के पांडे टोला निवासी सुधांशु कुमार ने नगर थाने में आवेदन दिया है।