नरकटियागंज: नरकटियागंज प्रखंड के प्लस टू विद्यालय चेगौना के शिक्षक के खाते से साइबर अपराधियों ने 64000 रुपये उड़ाए
साइबर अपराधियों ने नरकटियागंज प्रखंड के एक शिक्षक के खाते से 64000 की अवैध निकासी कर ली है। प्लस टू विद्यालय चेगौना के शिक्षक प्रकाश राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास एक अज्ञात फोन आया और उसे उक्त व्यक्ति ने कुछ पूछा, उसने एक शब्द में जवाब देते हुए फोन काट दिया, कुछ देर बाद देखा कि उसके खाते से 64000 गायब हो गए थे।