शिकारपुर पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर शहर नरकटियागंज के प्रकाश नगर के रहने वाले पिंटू कुमार और अखिलेश दास है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापामारी के दौरान 20 लीटर शराब एवं एक बाइक जप्त की गई, और दोनों तस्कर को गिरफ्तार किया गया।