नरकटियागंज: नरकटियागंज नगर के शिवगंज वार्ड नंबर आठ में मैक्सिलो फेशियल सेंट्रल अस्पताल का हुआ शुभारंभ
नरकटियागंज नगर के शिवगंज वार्ड नंबर आठ स्थित डॉक्टर सरताज डेंटल और मैक्सिलो फेशियल सेंट्रल निजी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन फीता काटकर प्रसिद्ध चिकित्सा डॉक्टर नासिर अली खान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरकटियागंज में डॉक्टर सरताज डेंटल एंड मैक्सिलो फेशियल सेंट्रल हॉस्पिटल खुलने से अब दांत से संबंधित मरीज को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा।