देवसर: देवसर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, कार सवार बाल-बाल बचे
जिले में तेज रफ्तार का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है वहीं तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ते हुए देखा जा रहा है ऐसा ही ताजा मामला देवसर के रावलगंज क्षेत्र में देखने को मिला जहां अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।