कहरा: चाय दुकानदार की हत्या मामले का पुलिस ऑफिस में SP ने किया खुलासा, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के संतनगर का है। बीते सोमवार को आपसी वर्चस्व को लेकर चाय दुकानदार शिवा कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में मुख्य आरोपी कारी यादव को सदर थाना की पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया। आवश्यक पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।